रात 2 बजे कार में आग:दो जनों की जान बची, कुछ ही मिनट में पूरी कार आग की चपेट में आ गई

Jan 29, 2023 - 09:59

अलवर शहर के हनुमान सर्किल पर शुक्रवार रात करीब दो बजे कार में आग लग गई। कुछ ही मिनट में पूरी कार आग की चपेट में आ गई। समय पर पता चलने से कार में सवार दो लोग बाहर आ गए। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

मालाखेड़ा के कार चालक तरुण ने बताया कि वे कार से अपने गांव मालाखेड़ा से दिल्ली जा रहे थे। अलवर शहर में जब हनुमान सर्किल के पास पहुंचे तो कार में आग लगने का आभास हुआ। इसके बाद कार को रोका। कुछ ही मिनट में कार पूरी आगे से घिर गई। इसके बाद कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

तब कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचे। जिन्होंने आग काे बुझाया। लेकिन जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।