बाल संरक्षण पर चर्चा बाल विवाह रोकने, बच्चों के हितों पर बात की

Feb 10, 2022 - 10:33
बाल संरक्षण पर चर्चा बाल विवाह रोकने, बच्चों के हितों पर बात की
करौली। पुलिस अधीक्षक सभागार में बाल कल्याण अधिकारियों की कार्यशाला हुई।

पुलिस अधीक्षक सभागार में एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के अध्यक्षता में बाल कल्याण अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि अनिल शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति थे। कार्यशाला का आयोजन बाल अधिकारिता विभाग व ऐक्शन ऐड यूनिसेफ के तत्वाधान में बाल संरक्षण अभियान का आगाज किया गया। साथ ही जिले के समस्त थानों से आए बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ किशोर न्याय बालकों का संरक्षण,देखभाल अधिनियम 2015 व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का संचालन हेमंत खत्री जिला समन्वयक ऐक्शन ऐड यूनिसेफ ने किया। पुलिस अधिकारियों को फील्ड में आने वाले समस्याओं पर चर्चा करते हुए कृष्ण कान्त सांखला सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग ने कहा कि समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जावेगा। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य माधव हरदेनिया ने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की भूमिका बताई। हेमन्त ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 पर विस्तृत चर्चा की ओर बताया कि बाल संरक्षण अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों क्षमता वर्धन करना, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करना, बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त करौली के लिए बाल मैत्री गांव बनाना आदि पर चर्चा करते हुए बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बच्चों के मामलों मे संवेदनशील होकर बच्चों के साथ बाल मैत्री व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।

एकट बोधग्राम चाइल्ड लाइन के मनोज शर्मा ने बताया कि जिले बाल विवाह करने वालों ओर उसमे सम्मिलित होने वालों के खिलाफ कार्रवाई व जागरुक करने कि जरूरत है। तभी हम बाल विवाह मुक्त करौली जिला बना पाएंगे। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य फजले अहमद,दिलीप मीना,फरीदा बानो,सरोज शर्मा,रवि कुमार,जाकिर खान,पीरामल फाउंडेशन से मुकेश शर्मा व पायल शर्मा आदि उपस्थित थे।