टैक्सी चालक ने मासूम का अपहरण कर अश्लील हरकतें की
बनाड़ इलाके में मंगलवार काे एक टैक्सी चालक 4 साल की मासूम बच्ची का बदनीयती से अपहरण कर लिया। लेकिन ग्रामीणाें काे शक हाेते ही उन्हाेंने टैक्सी रुकवाकर चालक से बच्ची के संबंध पूछताछ की और मामला संदिग्ध लगने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के बयान लेने के साथ ही बुधवार आरोपी टैक्सी चालक को कोर्ट में पेश किया।
बनाड़ थानाधिकारी व प्रशिक्षु आरपीएस शालिनी बजाज ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीणों ने एक टैक्सी चालक रातनाडा स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी पप्पूराम सांसी को चार साल की बच्ची के साथ पकड़ा था। वह बच्ची का अपहरण कर अपने साथ लेकर जा रहा था। गांव वालों की सजगता से उसे पकड़ लिया गया।
बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें भी की। इस पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अपहरण का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त टैक्सी को भी जब्त किया गया है।


