कोरोना वैक्सीनेशन: 25वें दिन 17 साइटों पर 324 बुजुर्गों को लगा टीका
शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में तेजी के बजाय गिरावट हो रही है। गुरुवार को वैक्सीनेशन अभियान तीसरे चरण के 25वें दिन महज 17 वैक्सीन साइटों पर वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए गए। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 324 बुजुर्गों को वैक्सीनेट किया गया। साथ ही 45 से 60 साल के कॉमोबिड 101 मरीजों को वैक्सीन लगाई।
39 हेल्थ वर्कर, 27 फ्रंटलाइन वर्करों को भी पहली डोज और 399 फ्रंटलाइन वर्करों और 44 हेल्थ वर्करों को दूसरी डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि गुरुवार को नियमित वैक्सीन होने के चलते कम जगह ही कोरोना वैक्सीन के सत्र आयोजित किए गए। डॉ. दवे ने बताया कि कुल 17 साइटों पर 491 को पहली औ 443 को दूसरी डोज लगाई गई।


