बच्चे को 10 साल का होने से पहले सिखाएं ये 7 जरूरी बातें
Teach these 7 important things to your child before he turns 10 years old
अपने बच्चे को सिखाएं ये 7 अच्छी आदतें (7 Good Habits to make your child Intelligent)
1. अपने काम खुद करना सिखो
छोटी उम्र से ही अपने बच्चे को सिखाएं की उसे उसके काम खुद से करने चाहिए (Do it Yourself). स्कूल जाने के लिए बैग जमाना, अपनी चीजों को खुद अरेंज रखना, खाने के बाद अपनी प्लेट खुद हटाना, जैसी बातों के लिए उन्हें प्रेरित करें.
2. इज्जत देने की आदत
अपने बच्चे को दुसरों का रिस्पेक्ट (Respect) करना जरूर सिखाएं. ये उन्हें आखरी समय तक काम आने वाली अच्छी आदत है. 10 साल की उम्र से पहले उन्हें रिस्पेक्ट करना सिखाने से ये उनकी आदत में शामिल हो जाएगा.
3. जिम्मेदारियों के बारे में बताएं
समय रहते अपने बच्चे को उसकी जिम्मेदारियों (Responsibilities) के बारे में बताएं. बल्कि 10 साल की उम्र में उन्हें छोटी-छोटी जिम्मेदारी सौंपना शुरू करें. इससे उनके माइंड का विकास होगा और उनका प्रेजेंस ऑफ माइंड बेहतर होगा.
4. प्रॉब्लम सौल्विंग एबिलिटी
कई बच्चों की हर बात में मां-पापा की मदद लेने की आदत बन जाती हैं. इसके लिए उन्हें छोटे-मोटे निर्णय (Decision) खुद ही लेने की आजादी दें. इससे बच्चे के अंदर कॉन्फिडेंस (Confidence) का विस्तार होगा और बच्चा निडर बनेगा.
5. मनी इज एवरीथिंग
अपने बच्चे को ये जरूर सिखाएं की पैसे ही सबकुछ होते हैं. उन्हें पैसे की अहमियत के बारे में जरूर बताएं. कम उम्र से ही उन्हें पॉकेट मनी देना शुरू कर दें जिससे वो मनी मैनेजमेंट सिख जाएगा.
6. गुड हैबिट्स
बढ़ती उम्र के साथ अपने बच्चे को अच्छी आदतों (Good Habits) के लिए प्रेरित करते रहें. समय से बेड पर जाना, समय से उठना, डिसीप्लीन, जैसी बातें उन्हें 10 साल की उम्र से पहले ही सिखाना शुरू कर दें.
7. डाइट और एक्सरसाइज
समय रहते सही डाइट (Diet) पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. साथ ही शरीर को एक्टिव (Active Body) और फिट रखने के लिए एक्सरसाइज (Exercise) करना जरूरी है. ऐसे में अपने बच्चे को कम उम्र से ही एक्सरसाइज और डाइट की अहमियत के बारे में बताएं. घर के खाने के प्रति उनकी रूचि बनने में मदद करें और जंक फूड की बुराई के बारे में बताएं.
Kumkum sharma 

