राजगढ़ में बच्चों को दी योग की जानकारी:शांतिकुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय के टीचरों ने दी ट्रेनिंग
राजगढ़ कस्बे के कई स्कूल में शांतिकुंज हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई शिक्षिकाओं ने सैकड़ों बच्चों को योग एवं चरित्र निर्माण की शिक्षा दी गई। गायत्री शक्तिपीठ एवं गायत्री परिवार की ओर से इस कार्यक्रम में जेडी सीनियर सेकेंडरी और भारतीय विद्यापीठ विद्यालय में सैकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं के समक्ष चरित्र निर्माण, योग एवं संस्कृति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से जानवी साहू, पूनम सिंह राठौड़ एवं सुधा झा ने विभिन्न मुद्राओं एवं योग के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ रहने के गुरु मंत्र सिखाएं। इधर गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित संगोष्ठी में भी उपस्थित रहे, श्रोताओं को ज्ञान दर्शन के साथ चरित्र निर्माण एवं देव संस्कृति को लेकर बहुमूल्य जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी मीना खंडेलवाल, गोविंद गुप्ता एवं अनेक गायत्री परिवार से जुड़े पदाधिकारी एवं महिला पुरुष मौजूद रहे।
Naresh Chouhan 

