ट्रैंकर के टायर निकले:ट्रैक्टर लेकर भागा ड्राइवर, पानी का टैंकर पलटा, टायर दूर जाकर गिरे

ट्रैंकर के टायर निकले:ट्रैक्टर लेकर भागा ड्राइवर, पानी का टैंकर पलटा, टायर दूर जाकर गिरे

अलवर शहर में बुधवार दोपहर को SMD और नयाबास सर्किल के बीच में चलते ट्रैक्टर के पीछे लगा पानी का टैंकर ब्रेकर पर पलट गया। टैंकर के टायर निकल करीब 100 फीट दूर जा गिरे। इसके बावजूद ट्रैक्टर का कुछ नहीं बिगड़ा। मौका देख ड्राइवर खुद ही ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। गनीमत रही उस समय आसपास कोई व्हीकल नहीं था। वरना बड़ा हादस हो सकता था। ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर अखैपुरा जा रहा था। वहां कोई रोड़ बनाने का काम जारी है। बाद में रोड बनाने की साइट से लोग ट्रैंकर को उठाने आए।

SMD से अखैपुरा जा रहा था

ट्रैंकर के पलटने के बाद आए व्यक्ति ने बताया कि ट्रैक्टर अखैपुरा जा रहा था। यहां ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछला। इस कारण ट्रैक्टर के पीछे का टैंकर ट्रैक्टर सेअलग हो गया। टैंकर के टायर तक निकल गए। जिससे लगा कि टैंकर जुगाड़ की तरह बनाया हुआ था। तभी ब्रेकर पर टैंकर के टायर अलग हुए। हालांकि बाद में आए व्यक्ति ने बताया कि ब्रेकर ऊंचा होने के कारण एक्सीडेंट हुआ है। वैसे कोई जन हानि नहीं हुई।

... तो बड़ा एक्सीडेंट हो जाता

यहां लोगों ने बताया कि टैंकर के बगल से कोई वाहन निकल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। असल के एक तरफ टैंकर गिरा। दूसरी तरफ उसके टायर निकल कर गए। किसी भी साइड में वाहन होता तो एक्सीडेंट में जन हानि भी हो सकती थी। बाद में क्रेन को बुलाकर टैंकर का उठाया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था।