पत्नी से छेड़छोड़ करने से रोका तो किया हमला:पति के सिर पर मारा लोहे का पलटा, मामला दर्ज
भिवाड़ी के सेक्टर 6 में रह रहे एक व्यक्ति की पत्नी के साथ एक स्थानीय युवक ने छेड़खानी कर दी। जिस पर पति ने युवक से छेड़खानी करने के लिए मना किया तो युवक ने पति के सर पर लोहे का पलटा दे मारा जिससे उसका सर फट गया। युवक के सर में गहरी चोट लगी और तीन टांके आए हैं । फिलहाल युवक ने भिवाड़ी यूआईटी फेस थर्ड थाने में लिखित में शिकायत दे दी है।
छेड़छोड़ का विरोध करने पर पलटे से सिर पर मारा
पीड़ित पति ने बताया कि वे थड़ी लगाकर चाय बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे भिवाड़ी के आलूपुर का रहने वाला अमित कुमार पुत्र कालूराम थड़ी पर आया और उसकी पत्नी से अश्लील बातें करने लगा। उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। इसी दौरान वो भी वहां पर आ गया। इस पर उसने अमित को वहां से चले जाने की बात कही। जिसके बाद अमित ने हलवाई की दुकान में रखा लोहे का पलटा उसके सिर पर जोर से दे मारा। जिससे पीड़ित घायल हो गए। घटना के बाद भिवाड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान पति को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। पीड़ित ने यूआईटी फेस थर्ड थाने में इसकी लिखित में शिकायत दी गई है ।
आरोपी की मां पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
वही पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि आरोपी अमित कुमार की मां थाने के सामने उनसे मिली और उन्हें 10 हजार रूपए लेकर राजीनामा करने का दबाव बना रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोग उन पर दबाव बनाने के लिए उनसे बात कर रहे हैं और उन्हें धमकी भी दी जा रही है।
Naresh Chouhan 

