चलती बस पर गिरा नगर पालिका का गेट बाल-बाल बची यात्रियों की जान

चलती बस पर गिरा नगर पालिका का गेट बाल-बाल बची यात्रियों की जान

भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, भरतपुर से अलवर जा रही बस पर अचानक नगर पालिका का स्वागत गेट आ गिरा। लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को कंट्रोल कर लिया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 से 65 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है लेकिन बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से टूट गया है।

यह हादसा कुम्हेर थाना इलाके के डीग रोड पर उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस भरतपुर से अलवर जा रही थी। लेकिन कुम्हेर कस्बे में एंट्री से पहले लगा नगर पालिका का स्वागत गेट बस के ऊपर जा गिरा। बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते बस को रोक लिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल सोमवार सुबह जिले में तेज हवा के साथ कई जगह बारिश हुई थी। इसी कारण कस्बे में एंट्री से पहले लगा स्वागत गेट अचानक से बस के ऊपर गिर गया।