इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना में मिलेगा ऋण
मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत के बजट घोषणा 2021-22 की पालना में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना प्रारंभ की गई है। योजना में शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले लोग जिसमें कि हेयर ड्रेसर, रिक्शा चालक, कुम्हार, खाती, मोची इत्यादि जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो एवं बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा हो उन्हें बैंकों के माध्यम से 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण एक वर्ष की अवधि तक के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें ऋण वितरण के पश्चात 3 माह का मोरेटोरियम का लाभ दिया जाएगा। ऋण के पुनर्भुगतान की अवधि मोरेटोरियम के पश्चात 12 माह की रहेगी।
Satveer Choudhary 

