4 साल बाद तेजी, रूपए 4900 प्रति क्विंटल बिकी सरसों

4 साल बाद तेजी, रूपए 4900 प्रति क्विंटल बिकी सरसों

सरसों कारोबार पर कोरोना काल मुफीद साबित हुआ है। चार साल बाद गुरुवार को सरसों के भाव 4900 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। माना जा रहा है कि तेजी का यह रुख अभी बना रहेगा। अगले तीन-चार दिन में सरसों के भाव 5300 रुपए तक पहुंच सकते हैं। क्योंकि, इन दिनों तेल और सरसों की डिमांड अधिक है। मांग के मुताबिक माल मंडी में आ नहीं रहा है। गुरुवार को मंडी में सरसों की आवक करीब 2500 बैग थी, जबकि डिमांड 20 हजार बैग से अधिक है।

कोरोना महामारी के कारण कोई भी गर्भवती और बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए : प्रेमचंद बेरवाल(ये भी पढ़ें )

आढ़तिया भूपेंद्र गोयल ने बताया कि कोरोना के कारण इन दिनों बाजार में पाम, कैनेला सहित आयातित तेल बहुत कम आ रहे हैं। दूसरे लोग भी कोरोना के डर से आयातित तेल खरीदने में परहेज कर रहे हैं। इसलिए सरसों तेल की डिमांड बनी हुई है। गुरुवार को रखे हुए माल के सौदे 4930 रुपए तक हुए।