17 फीट का हुआ बाजरे का पाैधा, बाली की लंबाई भी 5 फीट तक
धाैलपुर| आपने अगर बाजरे की 17 फीट लंबा पाैधा नहीं देखा हाे ताे आज आप देख सकते हैं। वहीं बाली की लंबाई भी 4 से 5 फीट है। ग्राम पंचायत सादिकपुर के गांव बरेह माेरी में किसान मवासीराम ने खेती में नवाचार अपनाया। इससे उन्हें प्रति बीघा अच्छी उपज मिलने की उम्मीद है।
वहीं चारा भी ज्यादा होगा। उनके खेत मे लहलहाती बाजरे की फसल को देखकर अन्य किसान भी आकर्षित हाे रहे हैं। मवासीराम बघेला पप्पू ने नई किस्म के बाजरे की बोवनी अपने 1 बीघा खेत में की। अब इन पौधों की लंबाई में 15-17 फीट तथा बाल की लंबाई 4-5 फीट है।
500 ग्राम बाजरे से किया डेमाे
मवासी राम ने इस वर्ष विदेश से 500 ग्राम बाजरे का बीज मंगवाकर डेमो किया था, जो की उसके किसी परिचित ने भेजा था। इस बार उसने करीब 1 बीघा क्षेत्र के खेत में इस बीज की बुवाई की थी। इस बाजरा की फसल से प्रति बीघा 25-30 मन तक उपज होने का अनुमान है। मवासीराम ने बताया कि अगर यह नवाचार सफल रहता है तो वे इसे अपने सभी खेतो में करेंगे।


