बाजारों में रही रौनक, महिलाओं ने की खरीदारी:करवा चौथ का चांद रात 8.18 बजे दिखेगा
चार नवंबर बुधवार को करवा चौथ है। मंगलवार को सुहागिन महिलाएं सुबह से रात तक करवा चौथ की तैयारियों में जुटी रहीं। बाजारों में भीड़ रही। ब्यूटी पार्लरों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। करवा चौथ से एक दिन पूर्व महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचवाई। करवा चौथ पर चंद्राेदय रात 8.18 बजे हाेगा। इस बार करवा चाैथ पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत व शिव याेग का श्रेष्ठ संयाेग बन रहा है।
पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस दिन गणेश जी की तिथि चतुर्थी, बुधवार का दिन व तीन याेग एक साथ हाेने से अखंड साैभाग्य, सुख-समृद्धि व मनाेकामना पूर्ण हाेने के साथ दीर्घायु प्राप्ति का शुभ संयाेग बन रहा है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव ने पार्वती काे अखंड साैभाग्य का आशीर्वाद प्रदान किया था।
भगवान कृष्ण ने द्राेपदी काे करवा चाैथ का महत्व बताया और द्राेपदी ने यह व्रत किया ताे पांडवाें के कष्ट दूर हुए थे। श्रीमद् भागवत कथा में लिखा है कि द्वापर में जब भगवान कृष्ण पर विपत्ति आई ताे जामवंती ने भाेजपत्र में छिद्र कर चांद के दर्शन किए, तभी से चांद काे छलनी में रूप वस्तु से देखने की परंपरा बनी।


