जयपुर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन:विजेता टीमों को होगा फाइनल, 21 हजार का मिलेगा इनाम
बानसूर में आज जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राजवर्धन राठौर की ओर से आयोजित जयपुर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। बानसूर के चार खेल मैदानों पर क्वार्टर सेमीफाइनल में विजेता टीमों का आज फाइनल मैच खेला जा रहा है। जयपुर ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में आज बानसूर, रामपुर, हरसौरा और नारायणपुर खेल मैदान से जीतकर आने वाली टीम चैनपुरा और गुंता शाहपुर के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है। वही फाइनल मैच में विजेता टीम जयपुर ग्रामीण के लीग मुकाबले में भाग लेंगी।
इस दौरान भाजपा नेता और गौ रक्षक जितेन्द्र शर्मा ने कहा की जयपुर ग्रामीण सांसद के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिता सिंथेटिक ट्रक पर करवाई जा रही हैं। वही उन्होनें बताया की सांसद के प्रयासों से गांव के युवाओं को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहीं उन्होनें कहा की जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में बानसूर विधानसभा की टीम विजेता रहीं, तो मेरी तरफ से टीम को 21 हज़ार रूपये का इनाम दिया जाएगा। वही उन्होनें कहा की सांसद के प्रयासों से बानसूर का यूवा राजस्थान और देश का प्रतिनिधित्व करेगा।इस दौरान खेल प्रभारी एडवोकेट विकास जोशी, मस्तराम भाटी, एडवोकेट पीडी चौधरी, एडवोकेट विक्रम सिंह, संकेत लाटा, विक्रम मीणा, कृष्ण पहलवान सहित ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद रहे।
Naresh Chouhan 

