पिकअप की टक्कर स्कूल बस पलटी:चीख पुकार के साथ मची अफरा-तफरी, कई बच्चे को आई चोटें
बहरोड़ में दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 जागुवास चौक पर पिकअप ने स्कूल की बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूल की बस पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चे चोट लगने से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप की टक्कर से बस मुख्य चौराहे के बीचो-बीच पलट गई। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आसपास के दुकानदार, रेहड़ी चालक और लोग मौके पर पहुंचे। बस के शीशे को तोड़ कर उसमें फंसे हुए छोटे-छोटे बच्चों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश ने बताया कि पिकअप ने यदुवंशी स्कूल की बस को तेज गति से टक्कर मार दी। जिसके बाद यह हादसा हुआ।
Naresh Chouhan 

