कोटा: 2 दिन में 203 नए काेराेना पाॅजिटिव आए, 4 की मौत
कोटा: कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। रविवार काे शहर के 24 इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी संक्रमित मरीज आए हैं। 2 दिन में अब तक 203 नए रोगी मिले हैं। वहीं 4 जनों की मौत हो चुकी है। शहर में अब कुल 3818 राेगी हाे गए हैं। वहीं कुल 69 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। जेकेलोन अस्पताल में 3 प्रसूता कोरोना पॉजिटिव आई हैं। महावीर नगर विस्तार योजना की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित पाई गई है, जो एमबीएस के एनेस्थीसिया विभाग में रेजिडेंट है। जेकेलोन अस्पताल कि एक नर्सिंग कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
सीकर राेड पर दर्दनाक हादसा वो 2 सैकंड मौत बनकर आई कार और पिकअप (यह भी पढ़ें)
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि कुन्हाड़ी, प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना, कंसुआ ,रजा नगर पारस धाम, इंदिरा कॉलोनी विज्ञान नगर, बोरखेड़ा, जेपी कॉलोनी, तिलक नगर, बजरंग नगर संजय नगर डीसीएम चौथ माता मंदिर के पास, डीसीएम राजीव पार्क के पास डीसीएम, पुरोहित जी की टापरी ,कर्बला लाडपुरा, प्रेम नगर, लाडपुरा, मोखा पाड़ा, कुन्हाड़ी यूआईटी कॉलोनी, राजीव गांधी नगर ,बसंत विहार, रंगबाड़ी योजना, आरके पुरम, शिवपुरा, हरिओम नगर ,भगत सिंह कॉलोनी डडवाड़ा, जेपी कॉलोनी रंगपुर, आदिनाथ कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले हैं।


