बजट रिव्यू में बहरोड़-मुंडावर खाली:तिजारा, थानागाजी, रामगढ़ व अलवर ग्रामीण पर सबसे अधिक मेहरबानी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में बजट रिप्लाई करते हुए अलवर जिले को अनेक घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने तिजारा, रामगढ़, बानसूर और अलवर ग्रामीण चार विधानसभा क्षेत्रों पर अधिक मेहरबान हुए हैं। बाकी अधिकतर जगहों पर कुछ खास नहीं दिया गया। बजट रिप्लाई में बहरोड़ व मुंडावर का नाम तक नहीं है। अलवर शहर में भी कुछ खास नहीं है। सबसे बड़ी घाेषणाओं में भिवाड़ी में कन्या महाविद्यालय, रामगढ़ मुबारिकपुर में सरकारी कॉलेज, खेड़ली में कॉलेज, खैरथल नगर पालिका को क्रमोन्नत करने, नटनी का बारा पर पुल बनाने की घोषणा हैं। खेल स्टेडयिम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोड व आईटीआई बनाने की घोषणा की है। वहीं नीमराणा में केवल अग्निश्मन केंद्र बनाने की घोषणा की है।
ये अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में
- डेहरा कस्बे में उप तहसील कार्यालय - छठीमील (उमरैण) में आईटीआई - चांदौली (उमरैण) में खेल स्टेडियम - भर्तृहरि धाम में अमर गंगा नाले का जीर्णोद्धार व अन्य विकास कार्य - 5 करोड रूपये - नटनी का बारा से देवनारायण मंदिर तक सडक मय पुलिया - 8 करोड रूपये - शहरों के आसपास ग्रीन लंग्स की आवश्यकता को देखते हुए आमजन के लिए मुंगस्का, भूगोर तथा करधनी में वन क्षेत्रों का विकास
ये बानसूर विधानसभा क्षेत्र में
- रसनाली (बानसूर) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- बानसूर के किले में स्थित माता के मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों के साथ जन सुविधाओं का विकास
- मुख्य बाजार बानूसर में नवीन पुलिस चैकी
ये तिजारा विधानसभा क्षेत्र में
- भिवाडी में कन्या महाविद्यालय - तिजारा में ट्रोमा सेन्टर - तिजारा में विशेष न्यायालय (पोक्सो एक्ट) - तिजारा सौन्दर्यकरण पर 10 करोड रूपये खर्च - तिजारा के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत
- अहिंसा सर्किल से बस स्टैण्ड/तिराहा सडक मार्ग का नवीनीकरण व इंटरलाॅकिंग टाइल्स मय नाला निर्माण (2.10 कि.मी-तिजारा) 10 करोड रूपये की लागत से सडक निर्माण व सुदृढीकरण कार्य - टपूकडा से चैपानकी वाया झिवाना तक (7 कि.मी.-तिजारा) 14 करोड रूपये की लागत से सडक निर्माण व सुदृढीकरण कार्य - भिवाडी टोल से टपूकडा तक 6 लेन सडक मय नाला निर्माण (10 कि.मी.-भिवाडी) 50 करोड रूपये की लागत से सडक निर्माण व सुदृढीकरण कार्य - घासेली स्टैण्ड से तिजारा वाया मासुखेडा तीतरका (19 कि.मी.-किशनगढबास) 22 करोड रूपये की लागत से सडक निर्माण व सुदृढीकरण कार्य
ये रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में
- नौगांवा (रामगढ) को नगर पालिका
- बाम्बोली (रामगढ) में उप तहसील कार्यालय
- मुबारिकपुर (रामगढ) में राजकीय महाविद्यालय
- मुबारिकपुर (रामगढ) में 132 केवी जीएसएस
- भिवाडी, खेरलीगंज (कठूमर) में कन्या राजकीय महाविद्यालय
- साहडोली (रामगढ) में आईटीआई
- रामगढ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय का कैम्प कोर्ट
- मालपुर (गोविन्दगढ) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
कठूमर के लिए
- खेरली (अलवर) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत
- खेड़ली में कॉलेज।
किशनगढ़बास के लिए
- नगर पालिका खैरथल (अलवर) को क्रमोन्नत किया जाएगा
- कोटकासिम (अलवर) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में बैड की संख्या 30 से बढाकर 50
-औद्योगिक इकाइयों को आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु केशवाना (नीमराना), खैरथल में अग्निशमन केंद्र स्थापित होंगे
ये राजगढ़ की घोषणाएं
- राजौरगढ (राजगढ) में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत
- बीघोता (राजगढ) में 13/11 केवी जीएसएस
- राजगढ‘-थाना-धमरेड-अनावडा-नयागांव-प्रतापपुरा-बालेटा रोड (13 कि.मी.) 10 करोड 40 लाख रूपये की लागत से सडक निर्माण व सुदृढीकरण कार्य
ये थानागाजी के लिए
- महंगी सीमा से लोठावास-संज्यानाथ महाराज होते हुए पलासाना-मुख्य दौसा रोड-चांदपुरा-मान्डयाला की ढाणी-जादूपुरा-पतालिया की ढाणी से हरियाणा ब्राह्मण की ढाणी- गली का गुवाडा होते हुए गुर्जरों की ढाणी- पाटरोलो का बास से अजबगढ रोड तक (26.5 कि.मी.-थानागाजी) 25 करोड रूपये की लागत से सडक निर्माण व सुदृढीकरण कार्य
- निर्माण एवं विध्वस अपशिष्ट (Construction & Demolition Waste) के रिसाइकिलिंग व प्रोसेसिंग हेतु जिला मुख्यालय स्थित निकायों पर Plants लगाए जाएंगे
- सरिस्का में wildlife Survillence And Anti-Poaching System को मजबूत किया जाएगा
- तालवृक्ष में स्थित गंगा मां मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों के साथ जनसुविधाओं का विकास
- नसवारी - अलवर में पशुचिकित्सालय
Naresh Chouhan 

