अज्ञात वन्यजीव के हमले से एक बच्ची सहित 4 घायल, बीकानेर रैफर किया

अज्ञात वन्यजीव के हमले से एक बच्ची सहित 4 घायल, बीकानेर रैफर किया

बीकानेर: रानेवाला गांव में अज्ञात वन्यजीव ने गांव के 4 लोगों पर हमला कर चोटिल कर दिया। छत्तरगढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर रानेवाला गांव में गुरुवार शाम को वन्य जीव ने एक घर में घुसकर चार लोगों पर हमला कर दिया। घर में जानवर को देखकर पीड़ित परिवार के शोर मचाना शुरू कर दिया।

जालोर: पिता की हत्या के आरोपी को मारने बेटा धारिया लेकर झाब थाने पहुंचा (यह भी पढ़ें)

उनका शाेर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान जीव भाग गया। लोगों ने वन्यजीव का पीछा किया तो उन्हें उसके पैरों के निशान मिले। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी छत्तरगढ़ उपवन संरक्षक अधिकारी सुरेश कुमार अबुसरिया को दी।

नदबई: पुलिस ने अवैध देसी शराब की 80 पेटियां और गाड़ी जब्त की (यह भी पढ़ें)

इसके बाद सत्तासर रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह भारी, ओम प्रकाश गेदर और वन विभाग के कार्मिक व छत्तरगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार बारूपाल व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे व घायलों को प्राथमिक इलाज करवाकर उन्हें बीकानेर भेज दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के सामने तेंदुआ होने की आशंका जताई है।