भारतीय सिविल सेवा (UPSC) परीक्षा में 160 वी रैंक  की हासिल

1 / 1

1.

खबर डीग भरतपुर

संवाददाता मुकेश जांगिड़ 

हेडलाइन - सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ धैर्य रखना सबसे ज्यादा जरूरी है - चिराग जैन
भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 160 वी रैंक  की हासिल I

डीग -4 अगस्त डीग कस्बा निवासी चिराग जैन ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2019 में
 160 वी रेंक हासिल कर  जल महलो की नगरी डीग का नाम देशभर में रोशन किया है।
एमएनआईटी जयपुर से मैकेनिकल में बीटेक करने वाले चिराग ने यह सफलता तीसरी बार में हासिल की है। उन्होंने बताया की वर्ष 2015 में उनका टाटा मोटर्स में केंपस सलेक्शन हो गया। एक वर्ष तक पुणे में नौकरी करने के बाद 2016 में उन्होंने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की पहली बार में वह मेंस परीक्षा में रह गए। दूसरी बार में वह इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाए। अब तीसरी बार में जाकर उन्हें यह सफलता मिली है। चिराग जैन का सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को संदेश है की वह कठिन परिश्रम के साथ-साथ धैर्य बनाए रखें। चिराग का कहना है की वह एक बार और भारतीय सिविल सेवा परीक्षा देकर आईएएस बनने की कोशिश करेंगे। चिराग अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के आशीर्वाद गुरुजनों के  मार्ग दर्शन और साथियों के सहयोग को देते हैं। उनका कहना है की वह भारतीय पुलिस सेवा के माध्यम से अब  पीड़ित शोषित लोगो को न्याय दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उनके पिता धर्मेंद्र जैन चिकित्सा विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं । जब कि मा लक्ष्मी देवी ग्रहणी है छोटा भाई अभिषेक जैन भारतीय इंजरिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा है।