फॉरेस्ट ऑफिसर की नौकरी लगाने के नाम पर रेप, 22 साल की युवती बेहोश कर रेप किया, फिर जॉब लेटर भेज झांसा दिया

फॉरेस्ट ऑफिसर की नौकरी लगाने के नाम पर रेप, 22 साल की युवती बेहोश कर रेप किया, फिर जॉब लेटर भेज झांसा दिया
माणकचौक इलाके में 22 साल की युवती से आरोपी हिमांशु शर्मा ने रेप किया।

जयपुर में फॉरेस्ट ऑफिसर बनाने का झांसा देकर 22 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को सिंधीकैंप स्थित होटल में ले जाकर ेप किया। फिर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। नौकरी लगवाने की एवज में लिए 5 लाख रुपए भी हड़प लिए। परेशान होकर पीड़िता ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी दुष्कर्मी को गुरुवार रात गिरफ्तार किया है।

एचएचओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि रेप मामले में आरोपी हिमांशु शर्मा (21) पुत्र सतपाल शर्मा निवासी नूरमहल फिल्लौर जालंधर को गिरफ्तार किया है। नरैना दूदू निवासी 22 वर्षीय युवती ने बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2020 में वह नेहरू गार्डन के पास पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी रूम पाटर्नर जालंधर के रहने वाले हिमांशु से बात करती थी। कभी-कभी सहेली उसके मोबाइल से भी उसे कॉल कर लेती थी।

लॉकडाउन लगने के कारण सहेली अपने गांव चली गई। दिसंबर 2020 में हिमांशु ने उसको कॉल किया। इसके बाद लगातार कॉल कर बात करने लगा। घर पर मिलने भी आया। फरवरी 2021 में हिमांशु जयपुर आया था। बातचीत के दौरान फॉरेस्ट ऑफिसर की नौकरी लगाने की बात कही। अपने साथ सिंधीकैम्प ले गया। जहां एक होटल में रूम लेकर दोनों ने खाना खाया। खाने में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटो खींच लिए।

शादी करने का दबाव बनाया

होश में आने पर विरोध करने पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी। यहां तक शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन पीड़िता ने शादी करने से मना कर दिया। नौकरी करने के बाद शादी करने की कहा।

नौकरी के एवज में 5 लाख रुपए ठगे
इसके बाद अगस्‍त 2021 में मेरे गांव के पत्ते पर आरोपी हिमांशु ने नौकरी का लेटर भिजवाया। नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख रुपए लिए। नौकरी का लेटर रायवाला देहरादून IFS के नाम से था। 21 अगस्त को परिवार के साथ बस से पहुंची। दो दिन वहां रुकने के बाद हिमांशु ने बहाना बनाकर वापस भेज दिया। 29 अगस्त को दोबारा चाची के साथ पहुंची। इंडियन फॉरेस्‍ट सर्विस के गेट पर ले जाकर बहाना बनाकर हिमांशु ने उसकी चाची को जयपुर भेज दिया। इस दौरान आरोपी उसे कई शहरों के होटलों में लेकर गया। जहां मारपीट कर उसके साथ रेप किया। घरवालों को नौकरी लगने की कहकर अकाउंट में 35 हजार रुपए भेजकर विश्वास दिलवाया। फिर जैसे-तैसे पीड़िता उसके चुंगल से छुटकर जयपुर आ गई। फिर मामला दर्ज करवाया।