जयपुर में छत पर कपड़े सुखाने गई विवाहिता से छेड़छाड़ योगा करने के बहाने आया पड़ोसी, चिल्लाने पर भागा; पति के विरोध करने पर पीटा

जयपुर में छत पर कपड़े सुखाने गई विवाहिता से छेड़छाड़ योगा करने के बहाने आया पड़ोसी, चिल्लाने पर भागा; पति के विरोध करने पर पीटा

जयपुर में एक अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसी के विवाहिता से छेड़छाड़ की। छत पर कपड़े सुखाने गई महिला से जबरदस्ती की। चिल्लाने पर आरोपी वहां से भागकर अपने फ्लैट में घुस गया। वहीं, आरोपी ने भी पीड़िता के पति और परिचित के खिलाफ पिछले एक साल से परेशान करने और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। चित्रकूट नगर थाना पुलिस ने क्रॉस मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि चित्रकूट नगर इलाके के अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहने वाली 33 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाला रवि छत पर योगा करने के बहाने आ गया। अपने कपड़े उतारकर योगा करने के बहाने अश्लील हरकतें करने लगा। अचानक मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा। चिल्लाने पर खुद के फ्लैट में चला गया। छत से नीच आकर पति को आपबीती बताई। पति ने आरोपी रवि से कहा तो उसने मारपीट की।

दूसरी ओर आरोपी रवि ने भी थाने में पीड़िता के पति और परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह पीड़िता का पति पिछले एक साल से उसके मैन गेट के सामने वाहन पार्क करता है। छत पर जाने के रास्ते को भी बंद करना चाहता है। उसके घर के बाहर रखे सामान को भी तोड़ देते है। घर के पास डस्टबीन रखे हुए है। परेशान होकर विरोध किया तो पुलिस में जान-पहचान होने की धमकी देकर परिचित के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसका चश्मा तोड़ दिया और मोबाइल भी छीन ले गए।