भारत-ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट का आखिरी दिन:टीम इंडिया को पहली सफलता, कुहनेमन 6 रन बनाकर आउट; स्कोर 14/1

virat-kohli-ind-vs-aus-ahmedabad-test-day-5-live-score-update-shubman-gill-cheteshwar-pujara-ravindra-jadeja

भारत-ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट का आखिरी दिन:टीम इंडिया को पहली सफलता, कुहनेमन 6 रन बनाकर आउट; स्कोर 14/1
virat-kohli-ind-vs-aus-ahmedabad-test-day-5-live-score-update-shubman-gill-cheteshwar-pujara-ravindra-jadeja

अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सोमवार को मुकाबले का आखिरी दिन है और पहला सेशन जारी है।

पहली पारी में टीम इंडिया की 91 रनों की बढ़त के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।

मैथ्यू कुहनेमन 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने LBW कर दिया। टीम इंडिया को जीत के लिए 9 विकेट की जरूरत है।

इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे।

भारत टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है, अगर टेस्ट ड्रॉ रहा तो भारत सीरीज जीत जाएगी।

दूसरी पारी में ऐसा गिरा ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट

  • पहला: 11वें ओवर की चौथी बॉल पर अश्विन ने मैथ्यू कुहनेमन को LBW कर दिचौथा दिन कोहली के नाम, 1205 दिन बाद शतक जमाया
    कोहली ने 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 27वां टेस्ट शतक जमाया था। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। अब कोहली के नाम 75 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 28, वनडे में 46 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक जमाया है। 

    गिल का 3 महीने में 5वां इंटरनेशनल शतक, रोहित के 17 हजार रन पूरे
    तीसरे दिन टीम इंडिया पूरी तरह हावी रही। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 480 रन के जवाब में टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। शुभमन गिल (128 रन) ने टेस्ट करियर का दूसरा और भारत में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। गिल ने इस साल 5वां इंटरनेशनल शतक जमाया है।

    शतकवीर शुभमन गिल ने टॉप ऑर्डर पर तीन अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने रोहित के साथ 74 रन, चेतेश्वर पुजारा के साथ 113 रन और कोहली के साथ मिलकर 58 रन की साझेदारी की। गिल के अलावा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बनें। वहीं, विराट कोहली ने 8 मैच, 15 पारी और 14 महीनों बाद टेस्ट में फिफ्टी जमाई। 

  • ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 480 रन पर ऑलआउट, ख्वाजा-ग्रीन की कमाल बल्लेबाजी
    मुकाबले का दूसरा दिन उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के नाम रहा। ख्वाजा 180 बनाकर आउट हुए, वहीं ग्रीन ने 114 रन बनाए। इनके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

    स्टंप्स तक भारत ने बगैर नुकसान के 36 रन बना लिए थे। तीसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। 

    ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत
    पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत शुरुआत मिली। टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। ओपनर उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरून ग्रीन 49 रन पर नाबाद लौटे। कप्तान स्टीव स्मिथ 38, ट्रेविस हेड 32, पीटर हैंड्सकम्ब 17 और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर आउट हुए।

    भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।