इन सितारों ने The Kapil Sharma Show को मारी लात, कैसे चलेगा अब कॉमेडियन का शो

The Kapil Sharma Show: टीवी जगत का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है. लेकिन शो शुरू होने से पहले ही इसके कई कॉमेडियन ने खुद को इस शो से अलग कर लिया है. आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में.

Aug 24, 2022 - 10:37
इन सितारों ने The Kapil Sharma Show को मारी लात, कैसे चलेगा अब कॉमेडियन का शो
कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया है. उन्होंने मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताया था कि एग्रीमेंट्स से जुड़ी परेशानी के कारण उन्होंने शो से किनारा कर लिया है.
2/5

भारती सिंह यूं तो 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वह हर एपिसोड में नजर नहीं आएंगी. खुद भारती सिंह ने भी बताया है कि वह 'सा रे गा मा पा' होस्ट करेंगी, जिसकी वजह से उनका हर एपिसोड में आना संभव नहीं है.

3/5

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को लेकर भी खबर आई थी कि वह कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं बनेंगी. हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस या फिर मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

4/5

सुदेश लहरी पिछले सीजन में 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा थे. लेकिन इस साल कपिल शर्मा के शो में उनकी एंट्री से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. खुद सुदेश लहरी ने भी मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

5/5

रोशेल राव भी 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ चुकी हैं. लेकिन इस साल वह कपिल शर्मा के शो में दिखाई देंगी या नहीं, इस बात पर अभी तक आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है.