कुश्ती सेमीफाइनल में रितेश ने धमारी के ललित मोहन को हराया

कुश्ती सेमीफाइनल में रितेश ने धमारी के ललित मोहन को हराया
डीग. कुश्ती में दांव-पेच लगाते छात्र।

शहर के डीएल गुप्ता राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पुरानी डीग में 65वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को 14 वर्षीय छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में बालिका यूपीएस स्कूल पुराना बस स्टैंड ने सीनियर सैकंडरी स्कूल दिदावली को 18 अंकों से और बयाना के यूपीएस ईंट खेडा ने यूपीएस स्कूल बद्रीपुर को 15 अंकों से हराया।

14 वर्षीय छात्र वर्ग में सैकंडरी स्कूल सेऊ ने यूपीएस बहताना को 21 अंकों से, अंग्रेजी सैकंडरी स्कूल डीग ने यूपीएस गोवरा नदबई को 8 अंकों सें, न्यू आदर्श उप्रा अऊ ने यूपीएस पुरानी डीग कों 8 अंकों से शिकस्त दी। कुश्ती के पहले सेमीफाइनल में गुरू आशीष सैकंडरी स्कूल के रितेश ने सीनियर सैकंडरी धमारी के ललित मोहन को और दूसरे सेमीफाइनल में लिटिल चैंप डीग के ओंकार ने सीनियर सैकंडरी लड्डूका कामां के शहादत को हराकर फाइनल में जगह पाई।

इससे पहले पूर्व प्रधान यदुवीर से आतिथ्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। खेलकूद की निर्णायक भूमिका में चन्द्रभान सिंह कऊआ, दीवान सिंह, दशरथ सिंह, भानू प्रताप सिंह, कलुआराम आदि मौजूद रहे।