ये है सीटों का गणित
1. ये है सीटों का गणित
राजस्थान में विधानसभा की 200 सीट है, जिसमें कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं, इनमें 6 विधायक बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं. वहीं बीजेपी के पास 72 विधायक है और तीन विधायक आरएलपी के हैं, यानी कुल 75 विधायक. अगर पायलट खेमा की मानी जाए तो 30 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पास 77 विधायक बचे रह सकते हैं, इसके अलावा, पार्टी को 14 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिससे कुल आंकड़ा 90 के पार पहुंच सकती है.