पहले हुई गफलत, फिर शिक्षा विभाग का आदेश: मुख्यालय पर रहते हुए घर से ही काम करेंगे शिक्षक और कर्मचारी

Apr 20, 2021 - 06:26
Apr 20, 2021 - 06:41
पहले हुई गफलत, फिर शिक्षा विभाग का आदेश: मुख्यालय पर रहते हुए घर से ही काम करेंगे शिक्षक और कर्मचारी

जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सोमवार से प्रदेशभर में लागू किए गए कर्फ्यू को लेकर सरकारी स्कूलों में गफलत की स्थिति बन गई। आदेश में सरकारी कार्यालयों के बंद रहने के तो निर्देश थे, लेकिन स्कूलों को लेकर कोई स्पष्ट आदेश नहीं थे। इस कारण कई स्कूलों में शिक्षक सुबह स्कूल पहुंच गए। हालांकि स्कूल बच्चों के लिए तो पहले से ही बंद है। गफलत की सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी हरकत में आए।

उधर, शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अधिकारियों की बैठक बुला ली। इसके बाद 3 मई तक शिक्षक और कार्मिकों के कार्य संचालन के लिए अहम निर्णय लिए गए। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि विभाग में कार्यरत शिक्षक व कार्मिक अब मुख्यालय पर रहते हुए घर से ही कार्यों का निस्तारण करेंगे। ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दौरान सभी शिक्षाकर्मी अपना मोबाइल ऑन रखेंगे और प्राप्त निर्देशों की अनुपालना करेंगे।