होटल सूर्यागढ़ में ही मनाया गया रक्षाबंधन, महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

Aug 3, 2020 - 21:09
होटल सूर्यागढ़  में ही मनाया गया रक्षाबंधन, महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

  सियासी उठापठक के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री रविवार शाम को मुख्यमंत्री गहलोत जैसलमेर पहुंचे। सोमवार को होटल सूर्यगढ़ में बाड़ेबंदी में ही रक्षाबंधन मनाया गया। जहां कांग्रेस की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधे। मुख्यमंत्री गहलोत ने भी सभी को इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उधर, हॉर्स ट्रेडिंग के डर को देखते हुए खबर है कि विधायकों से कह दिया गया है न तो वे होटल से बाहर जाएंगे और न उनके रिश्तेदार आएंगे।

पहले सभी विधायक सूर्यगढ़ होटल में थे वहीं अब कुछ को गोरबंद होटल में ठहराया गया है। होटलों में विधायकों के दिन की शुरुआत योग, कसरत और मॉर्निंग वॉक से हुई। कई विधायकों की योग करते हुए तस्वीरें आई हैं। वहीं, सावन का सोमवार होने के चलते दूसरे होटल में रुके मंत्री मंदिर पहुंचे। इसके चलते आसपास के मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।