बारिश से दो मंजिला मकान ढहा, 11 वर्षीय बालिका की मौत, मां और बड़ी बहन घायल

बारिश से दो मंजिला मकान ढहा, 11 वर्षीय बालिका की मौत, मां और बड़ी बहन घायल

बयाना उपखंड के गांव कैर में सोमवार सुबह बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। रविवार रात से ही हो रही बारिश के चलते गांव में एक पुराना दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। हादसे में 11 वर्षीया बालिका सोनम पुत्री पप्पू कोली की मौत हो गई। जबकि उसकी मां चंद्रकला व बड़ी बहन रीना गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक बालिका का शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां उसका कोरोना सेम्पल लेने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना से परिवार की रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं हादसे से गांव में भी शोक की लहर छा गई। हादसे की सूचना पर बयाना से नायब तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह जायसवाल, एसएचओ मदन मीना, सरपंच मधुबाला, कलसाड़ा चौकी प्रभारी भगवान सिंह यादव, पटवारी भूपसिंह आदि मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी