भरतपुर दो दिन लॉकडाउन शनिवार-रविवार सब बंद
भरतपुर: शनिवार और रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यानी आवागमन पूरी तरह बंद। बेवजह घर से बाहर निकलने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होटल एवं रेस्त्रां खुलेंगे, लेकिन टेक अवे सर्विस कर सकेंगे। यानी पैकिंग में भोजन/नाश्ता आदि बेच सकेंगे। इन्हें छूट इसलिए दी है क्योंकि बस/रेल चालू रहेंगी।
जिससे यात्रियों को भोजन व्यवस्था में परेशानी नहीं हो। मेडिकल, पेट्रोल पंप सहित अति आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। बाकी अन्य सब बंद रहेगा। अब आपका यह सवाल हो सकता है कि आखिर फिर से लॉकडाउन अब क्यों। मेरा कहना है कि इसके लिए हमें आप लोगों की लापरवाही ने मजबूर किया है। लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।


