कोराना जागरुकता पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पुलिस परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। एडीएम प्रशासन बीना महावर ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। प्रभारी मंत्र ने शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया। उन्होंने देशवासियों से गणतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के अनुरूप अपने आचरण को बना ये रखने पर जोर दिया।
गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संभागीय आयुक्त प्रेमचंद बेरवाल ने संभागीय आयुक्त कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय तथा जिला कलक्टर ने कलक्टर निवास, यूआईटी कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र मोहन शर्मा ने, जयशंकर टाइगर जूडो कराटे क्लब किला में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता कौशलेश शर्मा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
क्लब का जीर्णोद्धार शीघ्रता से होना चाहिए। बाल संरक्षण इकाई सदस्य बबीता शर्मा, अनुराग गर्ग ने भी विचार रखे। संचालन सुनील पीढ़ी ने तथा आभार संयोजक पीयूष जयशंकर टाइगर ने जताया। गांव अभोर्रा में कारगिल शहीद वीर चक्र भगवानसिंह की समाधि स्थल पर वीरांगना मालती देवी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्र गान गाया।
इस मौके पर सरपंच दिनेशसिंह, पूर्व श्याम सिंह, गिरवर सिंह, रतन सिंह, मेजर फूलसिंह माैजूद थे। राजस्थान ब्राह्मण समाज कार्यालय सेक्टर 3 पर संभागीय अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर गोविंद शर्मा, रितिका शर्मा, हरभजन, दीपमाला शर्मा आदि ने विचार रखे। खेलो इंडिया मल्लखंभ एकेडमी में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक परमाल सिंह एवं सेवर थानाधिकारी राजेश खटाना ने झंडारोहण किया। चेतन गुर्जर बैस्ट खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रमेश इंदौलिया मौजूद थे।
शहीद स्मारक समिति का कार्यक्रम कैप्टन प्रताप सिंह एवं सूबेदार मेजर सुभाष चन्द चतुर्वेदी, इंद्रजीत भारद्वाज, पार्षद श्यामसुन्दर गौड़, आर.एन. तिवारी, दीनदयाल उपाध्याय मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप जघीना, समिति अध्यक्ष गिरधारी तिवारी के सानिध्य में मनाया गया। जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। अम्बेडकर बगीची सोगरिया मौहल्ला में बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर जाटव समाज सुधार वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह द्वारा झण्डा रोहण किया। भीम आर्मी शहर अध्यक्ष रवि सागर ने प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान किया।
जाटव समाज सुधार वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष हरीशचन्द मंत्री ने किया। अग्रवाल शिक्षा समिति के कार्यक्रम में संरक्षक कपूर चंद सिंघल, सचिव कृष्ण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश बंसल ने ध्वजारोहण किया। आरडी गल्र्स कॉलेज में प्राचार्य डाॅ. धीरेन्द्र देवर्षि ने व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के कार्यक्रम में मुख्य संयोजक वीरी सिंह कुंतल ने ध्वजारोहण किया। जायंट्सय ग्रुप आफ भरतपुर प्रगति संस्था की ओर से स्वास्थ्य मंदिर संस्थान में वीरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया।
लायंस क्लब भरतपुर डायमण्ड ने गुरूदीक्षा स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया। क्लब अध्यक्ष ओ.पी. भटनागर ने ध्वजारोहण किया। आयुर्वेद नर्सेज द्वारा उप निदेशक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक निरंजन सिंह ने ध्वजारोहण किया। हिन्दी साहित्य समिति के भवन पर अध्यक्ष मोहन बल्लभ शर्मा ने तथा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधीपार्क में अायाेजित कार्यक्रम में साहब सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताअाें ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डाॅ. महेश जोशी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अध्यक्षता पूर्व उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने की। सर छोटूराम पशुधन सहायक प्रशिक्षण संस्थान पर में संस्थापक राजवीर सिंह ने, कृषि महाविद्यालय कुम्हेर में डीन डाॅ.उदयभान सिंह ने तथा महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में कर्नल ओमवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। पीएनबी मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख परमेश कुमार ने, हैप्पी माध्यमिक विद्यालय वासन गेट में कांग्रेस के भगवान कटारा ने ध्वजारोहण किया।
टीएम इण्टरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि हीरासिंह ने,बार एसोसिएशन में अध्यक्ष मुकेश शर्मा खोंखर एवं पोक्सो न्यायालय में न्यायाधीश सुशील पाराशर द्वारा झण्डारोहण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवर में प्रधानाचार्य सरिता सिंह ने ध्वजारोहण किया। भारतीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पीटल में प्राचार्य डा. वीपी श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। सुरजीत स्कूल में विद्यालय की उपाध्यक्ष स्वर्ण सचदेवा ने ध्वजारोहण किया और आभार प्रधानाचार्या अनीता जैन ने व्यक्त किया।
मां कुसुम बालिका गृह में घुस्यारी सरपंच प्रतिनिधि ओमवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, सदस्य अनुराधा शर्मा, मदन मोहन शर्मा, राजाराम भूतौली व डॉ. पूजा मौजूद रहीं। राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में जिला कार्यालय बसंत विहार सैक्टर एक पर जिलाध्यक्ष हरि सिंह जादों वाल्मीकि ने झंडारोहण किया।
संस्था अध्यक्ष निखिल खंडेलवाल ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि निगम आयुक्त राजेश गोयल थे। इधर,सेक्टर तीन स्थित लाइब्रेरी पर झंडारोहण हुआ। अध्यक्षता सतीश सिंंह ने की। श्री ब्राह्मण धर्मशाला में जिलाध्यक्ष डॉ लोकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र उपाध्याय, महिला जिलाध्यक्ष रंजना तिवारी, मनीष शर्मा मिन्टू, देवव्रत शर्मा टिन्ना मौजूद रहे।
गाडिया लुहार बच्चों को बांटी मिठाई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर प्रमुख प्रशांत फौजदार धौरमुई के नेतृत्व में कुम्हेर गेट स्थित गाडिया लुहार परिवारों में मिठाई बांटे तथा शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राहुल तंवर ने भी विचार रखे। इकाई अध्यक्ष सौरभ पाराशर ने आभार जताया। स्वास्थ्य मंदिर संस्थान पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जरुरतमंद 43 बच्चों को स्टेशनरी, बैग, राशन सामग्री बांटी गई। इस मौके पर महिला सेवा इकाई, टैक्सबार एसोसिएशन, जायन्टस ग्रुप प्रगति के पदाधिकारी मौजूद थे।


