एचपी ने भारत में लॉन्च किया 75 हजार का नोटबुक शानदार फीचर्स के साथ

एचपी ने भारत में लॉन्च किया 75 हजार का नोटबुक शानदार फीचर्स के साथ

एचपी ने सोमवार को अपनी नई नोटबुक "एचपी प्रोबुक 635 एयरो जी7" को भारत में लॉन्च कर दिया है। एएमडी राइजन 4000 सीरीज मोबाइल प्रोसेसर से लैस इस नोटबुक की शुरुआती कीमत 74,999 रुपए है। कंपनी के अनुसार, 13.3 इंच का 'प्रोबुक 635 ​​एयरो' मैग्नीशियम अलॉय से बना पहला प्रोबुक है, जिसमें मैग्नीशियम की लाइटनेस और एल्यूमीनियम की स्ट्रेंथ और स्लीकनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।।

विक्रम बेदी, सीनियर डायरेक्टर, पर्सनल सिस्टम, एचपी ने बताया कि- 'एचपी प्रोबुक 635 ​​एयरो जी7' एक मोबाइल पॉवरहाउस है, जिसे मल्टी-टास्क, कनेक्टिविटी की समस्या के बिना किसी भी जगह काम करने के सुविधा, इंटिग्रेट सिक्योरिटी और पावरफुल परफॉर्मेंस की मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें इंटिग्रेटेड एएमडी रेडिऑन वेगा ग्राफिक्स के साथ एएमडी राइजन 4000 सीरीज मोबाइल प्रोसेसर हैं। आठ कोर से लैस, इस शक्तिशाली प्रोसेसर को तेज परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। बिजनेस यूजर्स 1TB (टेराबाइट्स) तक के स्टोरेज को अपग्रेड करते हुए अपने एएमडी प्रो टेक्नोलॉजी के साथ प्रोसेसर को कस्टमाइज कर सकते हैं और अपग्रेडेबल डुअल-चैनल मेमोरी के साथ 32GB तक कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, जब भी उनकी जरूरतें बदलती हैं।

नोटबुक यूएसबी-सी 3.1 जनरेशन 2, दो यूएसबी 3.1 जनरेशन 1 (एक चार्जिंग), एचडीएमआई 2.0, हेडफोन और नैनो सिक्योरिटी लॉक स्लॉट के साथ आता है।