भरतपुर भेंजे सैंपल डीग में 4 दुकानों से कलाकंद, लड्‌डू, मलाई और तेल के नमूने लिए, लाइसेंस भी जांचे

भरतपुर भेंजे सैंपल डीग में 4 दुकानों से कलाकंद, लड्‌डू, मलाई और तेल के नमूने लिए, लाइसेंस भी जांचे
जांच करने पहुंची टीम।

डीग में चार प्रतिष्ठानों से मिठाई व मावा सहित खाद्य तेल के नमूने लिए। नमूने जांच के लिए भरतपुर लैब भेजे गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चार नवम्बर तक चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव कुमार गोयल ने बताया कि दीपावली को लेकर यह विशेष अभियान चलाया गया है।

दीपावली पर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम लगाने के लिए त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में रविवार को पुरानी अनाज मंडी राजा मानसिंह शहीद स्थल के पास राधिका स्वीट्स से मलाई, जगदंबा मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू, खंडेलवाल धर्मशाला के पीछे भगवानदास ऑयल मिल से सरसों का तेल व सोनी मिष्ठान भंडार गोदाम से कलाकंद के नमूने लिए हैं। अभियान के दौरान व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व साफ-सफाई रखने के लिए पाबंद किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस की जांच भी की गई।