तीसरी बार मां बनने वाली हैं 'वंडर वुमन' स्टार गैल गदोत, पोस्ट शेयर कर फैंस को खुद दी खुशखबरी

तीसरी बार मां बनने वाली हैं 'वंडर वुमन' स्टार गैल गदोत, पोस्ट शेयर कर फैंस को खुद दी खुशखबरी

हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन' की एक्ट्रेस गैल गदोत एक बार फिर मां बनने वाली हैं। अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी गैल ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट में गैल ने अपनी एक फैमिली फोटो भी शेयर की है। जिसमें वे अपने पति जेरोन वर्सानो और दो बेटी अल्मा और माया के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपीरियंस के कुछ घंटो बाद दी गुड न्यूज
गैल ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हियर वी गो अगेन।" गैल ने यह गुड न्यूज गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपनी अपीरियंस के कुछ घंटो बाद ही दी। हॉलीवुड के प्रसिद्द गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के 78वें संस्करण का आयोजन 1 मार्च को हुआ था। कोरोना महामारी के चलते इस बार ये अवॉर्ड वर्चुअली दिए गए थे। इस वर्चुअल अवॉर्ड फंक्शन को गैल गदोत ने होस्ट किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और मौनी रॉय ने भी गैल को दी बधाई
जेरोन ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन से अपनी पत्नी गैल की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "माय वन एंड ओनली।" गैल की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से उनके फैंस, फ्रेंड्स और दुनिया भर से कई सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और मौनी रॉय ने भी गैल को बधाई दी है।

गैल 'क्लियोपेट्रा' और 'जस्टिस लीग' में नजर आएंगी
​​​​​​​वर्क फ्रंट की बात करें तो गैल गदोत हाल ही में 'वंडर वुमन 1984' में नजर आई थीं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2020 को रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही फिल्म मेकर जैक स्नाइडर की 'जस्टिस लीग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे 'वंडर वुमन 1984' की डायरेक्टर पैटी जेंकिन्स की 'क्लियोपेट्रा' में भी दिखाई देंगी। गैल ने अक्टूबर 2020 में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'क्लियोपेट्रा' की अनाउंसमेंट की थी।