जिया जेल से रिहा होगी, पिता लेने आए: ​​​​​​​गैंगस्टर पपला की गर्लफ्रेंड ने पहले 7 दिन पुलिस कस्टडी में रही, फिर 2 महीने 4 दिन जेल में काटे

जिया जेल से रिहा होगी, पिता लेने आए: ​​​​​​​गैंगस्टर पपला की गर्लफ्रेंड ने पहले 7 दिन पुलिस कस्टडी में रही, फिर 2 महीने 4 दिन जेल में काटे

गैंगेस्टर पपला गुर्जर की गर्लफ्रैंड जिया बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बाद अलवर सेन्ट्रल जेल से रिहा होंगी। एक दिन पहले मंगलवार को ही जिया को हाईकोर्ट जयपुर से जमानत मिल थी। जिसके आदेश लेकर जिया के वकील बहरोड़ थाने से अलवर पहुंचे हैं। संभवतया शाम करीब साढ़े 6 बजे बाद जिया अलवर जेल से छूट जाएंगी। जिया गैंगेस्टर पपला गुर्जर के साथ 28 जनवरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार हुई थी। उसके बाद पहले 7 दिन जिया पुलिस की कस्टडी में रही। इसके बाद 4 फरवरी से जेल में थी। जेल में जिया ने करीब 2 माह 4 दिन बिताए हैं। जिया को लेने उसके पिता आए हैं।

एक दिन पहले ही जिया के वकील अंकित गर्ग ने बताया था कि हाईकोर्ट से जमानत भी इसी आधार पर मिली है कि कोई अनजाने में किसी के साथ रहने लगे तो वह अपराधी कैसे हो सकती है? उसे इसका पता नहीं था कि पपला एक फरार गैंगस्टर है। उसने खुद को बिजनेसमैन बताया था।

वकील से मिली जानकारी
वकील के मुताबिक वह कोल्हापुर में जिम ट्रेनर थी। पपला गुर्जर भी उसी जिम में जाने लगा था। 13 दिसंबर को दोनों की मुलाकात हुई थी। यहीं दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पपला ने बताया था कि वह राजस्थान की रॉयल फैमिली से है। यहां बिजनेस के सिलसिले में आया था। अभी लॉकडाउन की वजह से वह यहां रुका हुआ है। जबकि, मकान मालिक को भी उसने अपने बारे में गलत जानकारी दी थी। इसी दौरान पपला के बताए अनुसार जिया उसके प्रेम जाल में फंसती चली गई। इसके अलावा उसकी कोई भूमिका नहीं है।

पपला ने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था
एडवोकेट गर्ग ने बताया कि पपला ने भरतपुर के किसी व्यक्ति के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। जबकि, उसने खुद का नाम जिया को मान सिंह बताया था। बाद में मकान मालिक व जिया को बताया कि उसे प्यार से घर में सब मान सिंह बुलाते हैं। मान सिंह नाम रॉयल फैमिली जैसा है। ऐसा मानकर ही उसने यह नाम बताया था।

6 सितम्बर 2019 को जेल से भागा था गैंगस्टर
पपला गुर्जर को अलवर में बहरोड़ पुलिस ने 6 सितम्बर 2019 को पकड़ा था। पपला के पास करीब 32 लाख रुपए मिले थे। रात को पपला को बहरोड़ थाने के लॉकर में रखा था। अगले दिन सुबह पपला गुर्जर को उसके साथी बदमाश थाने आए। AK-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। लॉकअप का ताला तोड़ कर पपला को भगा ले गए थे। उसके बाद से हरियाणा व राजस्थान की पुलिस पपला की तलाश में घूम रही थी। पपला पर हरियाणा में लूट व हत्या के कई केस दर्ज हैं। करीब 6 लाख रुपए का इनामी बदमाश आखिर 28 जनवरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार हुआ था। उसके बाद से पपला अजमेर जेल में है और जिया अलवर जेल में बंद थी।

पपला गुर्जर से शादी करने की बात फर्जी
पिछले दिनों पपला के वकील ने मीडिया से कहा था कि जिया उससे शादी करना चाहती है। हालांकि, जिया के वकील ने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया। वकील ने कहा कि वह तो पपला गुर्जर को पूरी तरह से जानती भी नहीं थी। ऐसे में शादी करने की बात कहना संभव ही नहीं है।