अलवर: पैदल आए बदमाश टोल टैक्स से 18 हजार लूटकर भागे

Jul 26, 2020 - 22:30
Jul 26, 2020 - 23:02
अलवर: पैदल आए बदमाश टोल टैक्स से 18 हजार लूटकर भागे

अलवर जिले के भिवाड़ी तिजारा कस्बे स्थित टोल टैक्स पर शनिवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने जाते वक्त हवाई फायरिंग भी की। बूथ से करीब 18 हजार रुपए कैश लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना अधिकारी जितेंद्र नावरिया ने बताया कि तिजारा रोड की तरफ एक बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश आए। जो टोल टैक्स पर बूथ के कैशियर से गन पॉइंट पर कैश लूटकर ले गए। फिलहाल, पुलिस टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना के बाद सीईओ कुशाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मेनाकी गांव के मोड़ पर अंधेरे में बदमाश अपनी बाइक खड़ी कर पैदल टोल टैक्स पर घटना को अंजाम देने आए थे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

टोल टैक्स पर लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में तीन बदमाश हथियार हाथ में लेकर टोल टैक्स की तरफ आते हैं। एक बदमाश बैरिकेड्स के पास सो रहे कर्मचारी के पास खड़ा हो जाता है। इसके बाद दो बदमाश बूथ पर जाकर कैशियर से कैश लूट कर पैदल ही जाते दिख रहे हैं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को बदमाश हथियार दिखाकर वापस भगा देते हैं।