पैसे का तकादा करने पर मर्डर: हत्यारे ने युवक से 15 हजार रुपए लिए थे, बोला था कि शादी करा दूंगा, वो तो हुई नहीं, मर्डर कर दिया, शव को खेत में गाड़ा, जानवर खा गए लाश

पैसे का तकादा करने पर मर्डर: हत्यारे ने युवक से 15 हजार रुपए लिए थे, बोला था कि शादी करा दूंगा, वो तो हुई नहीं, मर्डर कर दिया, शव को खेत में गाड़ा, जानवर खा गए लाश

भरतपुर जिले की डीग थाना पुलिस ने दो ऐसे दोस्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपने पैसे का तकादा करने आये एक व्यक्ति की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया और उस शव को आवारा जानवर खा गए। जब खेतों में पुलिस को कंकाल पड़े होने की सूचना मिली तो हत्याकांड से पर्दा उठा।

दरअसल मृतक भूरीसिंह मथुरा में मजदूरी का काम करता था भूरी सिंह डीग थाना इलाके के दांतलोठी गांव का रहने वाला था। काम करने के दौरान उसकी दोस्ती कलुआ नाम के एक व्यक्ति के साथ हुई। कलुआ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इग्लास इलाके का रहने वाला था। भूरीसिंह उम्र 45 साल की शादी नहीं हुई थी, जिस पर कलुआ ने कहा वह उसे 15 हजार रुपए दे और वह भूरी सिंह की शादी करवा देगा। भूरी सिंह ने कलुआ की बात पर यकीन कर उसे 3 साल पहले 15 हजार रूपये दे दिए। लेकिन कलुआ ने भूरी सिंह की कोई शादी नहीं करवाई जिस पर भूरी सिंह कलुआ से बार बार पैसे देने का तकादा करता रहा।

जिसके बाद 11 मई 2021 को भूरी सिंह कलुआ से पैसे लेने के लिए उसके घर इगलास गया और रात को कलुआ के घर पर ही रुका। लेकिन कलुआ भूरी सिंह को पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने अपने गांव के ही दोस्त बंटू के साथ एक योजना बनाई और कलुआ और बंटू उसे सुबह अपने खेत में ले गए और तीनों ने खेत में शराब पी और शराब पीने के बाद कलुआ और बंटू ने भूरी सिंह को खेत में ही जान से मार डाला। भूरी सिंह के शव को बंटू के खेत में ही दफना दिया।

2 दिन बाद कलुआ और उसका दोस्त बंटू खेत में गए तो खेत से लाश को निकाल कर जंगली जानवर खा चुके थे। और कंकाल खेत में ही पड़ा हुआ था। कलुआ और बंटू ने कंकाल को एक बाजरे की खेत में डाल दिया। खेत का मालिक जब खेत में आया तो उसे अपने खेत में कंकाल पड़ा मिला जिस पर उसने इग्लास पुलिस को इसकी सूचना दी।

दूसरी तरह भूरी सिंह के भाई सुखबीर ने अपने बड़े भाई भूरी सिंह के लापता का मामला दर्ज करवा रखा था सुखबीर को पता था की उसका भाई भूरी सिंह अपने पैसे लेने के लिए कलुआ के पास गया हुआ है भरतपुर की डीग थाना पुलिस लगातार भूरी सिंह की तलाश इग्लास इलाके में कर रही थी खेत में कंकाल मिलने की सूचना पर डीग थाना पुलिस ने घटना स्थल पर तहकीकात की और मौके से भूरी सिंह के कपड़े चप्पल सहित कई चीजें जब्त की और कंकाल को जब्त कर जब मामले में छानबीन की तो पता लगा की कलुआ और बंटू ने भूरी सिंह की हत्या की थी जिसके बाद दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।