109 विधायक संपर्क में- पायलट

1. 109 विधायक संपर्क में- पायलट

राजस्थान के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने रविवार को कहा कि राज्य में पार्टी के सभी विधायक उनके संपर्क में हैं और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. पांडे ने हैरानी भी जताई कि वो कौन विधायक हैं, जो कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पक्ष में खड़े हैं.पायलट, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सत्ता संघर्ष में लगे हुए हैं, राज्य की इकाई में चिंता का कारण बने हुए हैं. उनसे अभी भी संपर्क नहीं हो सका है. पांडे ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दिन से पायलट से बात नहीं की है और उनके लिए एक संदेश छोड़ा है.