एलडीसी भर्ती 2018 में विभाग में 1500 उम्मीदवारों ने नहीं किया जॉइन

एलडीसी भर्ती 2018 में विभाग में 1500 उम्मीदवारों ने नहीं किया जॉइन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एलडीसी भर्ती-2018 की वेटिंग लिस्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। करीब दो साल की अवधि में एलडीसी भर्ती 2018 की प्रक्रिया पूरी हुई थी। 12,041 पदों पर हुई इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों में से अभी भी 1500 से अधिक उम्मीदवारों ने संबंधित ऑफिस ज्वाॅइन नहीं किया।

महासंघ के प्रवक्ता वत्सल बैरवा ने बताया कि अजमेर कलेक्ट्रेट में सबसे अधिक 46 पदों पर अभ्यर्थियों ने ज्वाॅइनिंग नहीं दी। अभियोजन विभाग में 10, राज्य बीमा निधि विभाग में 14, डीईओ माध्यमिक करौली में 12, डीईओ कोटा में 10, डीईओ चित्तौड़गढ़ में 27, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय जोधपुर में 9, तकनीकी शिक्षा निदेशालय जोधपुर में 3, कृषि विभाग में 5, कार्यालय जिला परिषद टोंक में 9 सहित अन्य कार्यालयों में भी बड़ी संख्या में पदों पर अभ्यर्थियों ने ज्वाॅइन नहीं किया है।