डेढ़ महीने से फरार चल रहा था आरोपी, नाबालिग को अपने साथ ले गया था बहला फुसला कर, दो दिन तक किया था दुष्कर्म

Aug 5, 2021 - 10:45
Aug 5, 2021 - 10:48
डेढ़ महीने से फरार चल रहा था आरोपी, नाबालिग को अपने साथ ले गया था बहला फुसला कर, दो दिन तक किया था दुष्कर्म

भरतपुर की बयाना थाना पुलिस ने बुधवार को डेढ़ महीने से फरार चल रहे पोक्सो के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने 25 जून को आरोपी के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला बयाना थाने में दर्ज करवाया था।

25 जून को पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था की उनकी बेटी की शादी गंगापुर सिटी में हुई थी। जो ससुराल से पीहर आई हुई थी लेकिन पीड़िता के ससुराल के बगल में रहने वाला राहुल नाम का एक लड़का उनके घर पर आया और उनकी बेटी को बहला फुसला कर बाइक पर बैठा कर ले गया और उनकी बेटी के साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। दो दिन बाद पीड़िता जैसे तैसे कर आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने पिता के पास पहुंची। पीड़िता ने तब अपने पिता को सारी घटना के बारे में बताया जिसके बाद पीड़िता के पिता ने बयाना थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी जिसके बाद आरोपी को आज पुलिस ने उसके घर गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।