रोज रात को खेत पर ही सोता था: घर से खेत पर सोने गया 16 वर्षीय लड़का 5 दिन से लापता, परेशान परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढ़ने की गुहार

रोज रात को खेत पर ही सोता था: घर से खेत पर सोने गया 16 वर्षीय लड़का 5 दिन से लापता, परेशान परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढ़ने की गुहार

कस्बे के गागरापाड़ा वमनपुरा मोहल्ले से खेत पर सोने गए किशोर के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पांच दिन बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगा है। परेशान परिजनों ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से किशोर को ढूंढने की गुहार लगाई है।

गागरापाड़ा निवासी नत्थो गुर्जर ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे उसका पुत्र 16 वर्षीय विष्णु रोजाना की तरह घर से चहल के हार में स्थित खेत पर सोने गया था। सुबह करीब 8 बजे अन्य परिजन खेत पर काम करने पहुंचे तो विष्णु खेत पर नहीं मिला।

परिजनों ने सोचा कि शायद घर चला गया होगा। शाम करीब 6 बजे परिजन घर लौट कर आए तो उन्हें विष्णु घर पर भी नहीं मिला। इसके बाद आसपास के इलाके व रिश्तेदारों के यहां विष्णु की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।