रेप की वारदात: भाई को सामान लेने भेजा, घर में अकेली 2 नाबालिगों से गैंगरेप
हलैना क्षेत्र के एक गांव में 3 आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से भाई को सामान लेने भेजकर उसकी 2 नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक रेप किया। वहीं आरोपी के परिजनों ने क्षमा याचना का नाटक कर अपने घर ले जाकर लड़कियों के मां-बाप सहित ताऊ के साथ मारपीट की। दर्ज रिपोर्ट में लड़कियों के पिता ने बताया कि वह रविवार काे हलैना मजदूरी करने गया था जबकि पत्नी खेत मे गुड़ाई करने गई थी।
घर पर बेटा सहित 16 व 14 वर्षीया 2 बेटियां थीं। तभी पीछे से खेरली गुर्जर निवासी कम्मोदर उर्फ कम्मो घर पर आया और बेटे को जबरन सामान लेने हलैना भेज दिया। जिसके बाद कम्मोदर उर्फ कम्मो पुत्र ओमप्रकाश, दीपक पुत्र मोहनसिंह व संतोष पुत्र अमरसिंह जाटव निवासी खेरली गुर्जर घर पर आए। जिन्होंने दोनों बेटियों को पकड़ लिया और कम्मोदर व संतोष ने बड़ी बेटी से जबकि दीपक ने छोटी बेटी से रेप किया।
इस बीच लड़कियों की परिजन महिला मौके पर आ गई, जिसे धक्का देकर आरोपी भाग गए। सोमवार की सुबह क्षमा याचना करते हुए एक आरोपी का पिता ओमप्रकाश आया और लड़कियों के पिता को आपने घर ले गया, जहां ओमप्रकाश सहित बनवारी, भर्ती, कम्मोदर, सुमरथ, इमारत व इनकी पत्नियों ने लाठी डंडों से लड़कियों के माता पिता सहित ताऊ के साथ मारपीट की।


