विशेष योग्यजनों को मिलेंगी BPL के समान सुविधाएं 20 हजार परिवारों को मिलेगा फायदा, समाज कल्याण विभाग को मिले आदेश

विशेष योग्यजनों को मिलेंगी BPL के समान सुविधाएं 20 हजार परिवारों को मिलेगा फायदा, समाज कल्याण विभाग को मिले आदेश
राज्य सरकार की ओर से बीपीएल को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ अब विशेष योग्यजनों को भी मिलेगा। इस फैसले से 20 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा।

सामाजिक पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे विशेष योग्यजनों के परिवारों को बीपीएल के समकक्ष माना जाएगा। राज्य सरकार की ओर से बीपीएल को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ अब उनको भी मिलेगा। इस फैसले से 20 हजार विशेष योग्यजनों के परिवारों को लाभ मिलेगा।

समाज कल्याण अधिकारी गौरी शंकर मीणा ने बताया कि इस तरह का आदेश विभाग को मिल चुका है। इसमें अन्य विभागों से संबंधित बीपीएल के समकक्ष योजनाओं का लाभ विशेष योग्यजनों को मिलेगा। विशेष योग्यजनों की लड़ाई लड़ने वाले कैसी लाल बैरवा ने बताया कि राज्य सरकार के इस फैसले से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस फैसले के तहत सभी विभागों के अधिकारियों को पाबंद करवाया जाएगा।