झालावाड़ :होंडा बाइक के सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग, 30 लाख से अधिक नुकसान
राजस्थान: झालावाड़ जिले के चौमहला में शनिवार सुबह एक बाइक सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने पूरे सर्विस सेंटर में फैल गई जिससे वहां खड़ी गाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सर्विस सेंटर के मालिक के मुताबिक घटना में करीब 30 लाख का नुकसान हो गया है।


