सीकरी की युवती ने एसपी को सुनाई आपबीती भाई ने बहन को 13 लाख में बेचा, खरीदारों ने 4 महीने किया दुष्कर्म
जिले के सीकरी क्षेत्र में चौंकाने देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन को ससुराल से लाकर 13 लाख रुपए में बेच दिया। खरीदारों ने डरा-धमकाकर 4 महीने तक उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने बुधवार को भरतपुर में एसपी श्याम सिंह से मिलकर खुद यह आपबीती दास्तान सुनाई।
खोह इलाके की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि परिवार वालों ने उसकी शादी सीकरी के वजीरखेड़ी में की थी। करीब 3 साल तक वह ससुराल में ठीक से रही। जून, 2021 में उसका सगा भाई मां की बीमारी के बहाने ससुराल से घर लिवा लाया। घर लाकर उसने मुझे 13 लाख रुपए में अलवर जिले में रामगढ़ के सोतका निवासी हरभजन को बेच दिया।
वे लोग नशीली चीज खिलाकर बेहोश करके ले गए। करीब 4 महीने तक अलग-अलग जगहों पर डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। लेकिन, 11 सितंबर, 2021 को जैसे- तैसे वह उनके चंगुल से छूटकर ससुराल पहुंची और पूरी घटना बताई।
इसके बाद 15 सितंबर 2021 को ससुराल वाले सीकरी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट में इस्तगासा करके 18 अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


