8वीं बोर्ड परीक्षा 16 से 114 केंद्रों पर 28381 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पहला पेपर गणित का

8वीं बोर्ड परीक्षा 16 से 114 केंद्रों पर 28381 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पहला पेपर गणित का

शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल पैटर्न में बदलाव के साथ परीक्षा आयोजन में कई परिवर्तन किए हैं। यह पहला मौका होगा जब अंग्रेजी की जगह पहला पेपर गणित का होगा। वहीं आमतौर पर बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू की जाती रही हैं,लेकिन इस बार आठवीं बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। पिछले साल कोरोना के कारण आठवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं करवाई गई थी।

इस बार शिक्षा विभाग की ओर से 8वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। जिले में 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आठवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। यह पहली बार होगा कि आठवीं की परीक्षा नए नियमों से होंगी। बोर्ड परीक्षा में 32 से कम नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत होने के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी।

राज्य सरकार ने पिछले शिक्षा सत्र में 48 फीसदी सिलेबस में कटौती की थी, लेकिन कोविड-19 के कारण बिना परीक्षा ही बच्चों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया गया था। शिक्षा सत्र 2021-22 में भी स्कूल देर से खुले हैं। जिले में 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से 114 सेंटर बनाए गए है। 8वीं बोर्ड परीक्षा में जिलेभर के 28 हजार 382 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

जिसे लेकर विभाग की ओर से 17 मूल्यांकन केंद्र एवं 7 संग्रहण केंद्र बनाए है। जिले में परीक्षा सैकंड शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम साढ़े 4 बजे तक करवाई जाएगी। आमतौर पर 10वीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षा साथ में करवाई जाती रही है। लेकिन इस बार इसका अलग से आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

इधर, डाइड प्रधानाचार्य महेश मंगल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बच्चों के शिक्षण और अध्ययन प्रभावित होने से लंबे समय बाद आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा संचालन की जिले में व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

ब्लॉक बाइज स्थिति
ब्लॉक बाइज स्थिति