वैक्सीनेशन के लिए लाइन: अलवर जिले में पहले एक दिन में 18 हजार लोगों को लग रही थी वैक्सीन, अब 30 हजार से ज्यादा को लगने लगी है

वैक्सीनेशन के लिए लाइन: अलवर जिले में पहले एक दिन में 18 हजार लोगों को लग रही थी वैक्सीन, अब 30 हजार से ज्यादा को लगने लगी है

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी तो वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन भी लंबी होने ​​​​​​लगी है। अलवर जिले में एक दिन में 30 हजार के आसपास वैक्सीन लगने लगी है, जबकि एक सप्ताह में पहले करीब 18 हजार लोगों को वैक्सीन लग रही थी। प्रशासन की तैयारी है कि जल्दी ही एक दिन में 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। चिकित्सकों का साफ कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन आगे भी जरूरी है। केवल वैक्सीन लगवाने मात्र से वायरस को मात नहीं दी जा सकेगी। विशेषज्ञों की जानकारी के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क लगाना जरूरी है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना हो सकता है, लेकिन खतरा कम हो जाता है।
अब बॉर्डर पर सख्ती होने लगी
पिछले दो दिन से बॉर्डर पर सख्ती होने लगी है। कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने सभी जिले के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना कोरोना की जांच रिपोर्ट बॉर्डर से आगे नहीं आने दिया जाएगा। ये निर्देश तो कई दिन पहले के हैं लेकिन, अब इस पर सख्ती दिखने लगी है। दूसरी ओर, प्रशासन शहर व कस्बों में भी सख्ती बरतने लगा है। बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

अलवर में वैक्सीन लगाने की रफ्तार
3 अप्रैल 29 हजार
2 अप्रैल 20 हजार
1 अप्रैल 18 हजार
31 मार्च 20 हजार

कोरोना पॉजिटिव की रफ्तार
4 अप्रैल 38
3 अप्रैल 50
2 अप्रैल 37
1 अप्रैल 46
31 मार्च 22
30 मार्च 03
29 मार्च 32
28 मार्च 29
27 मार्च 40
26 मार्च 20
25 मार्च 14
24 मार्च 03