लापता युवक का बावड़ी में शव मिला:एक घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला, कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

लापता युवक का बावड़ी में शव मिला:एक घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला, कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर जिले के श्रीनगर कस्बे में लापता युवक की बावड़ी में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और 1 घंटे रेस्क्यू करने के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस युवक द्वारा किए गए सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

श्रीनगर थाने के ASI श्रवण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के शांति निकेतन विद्यालय के पास स्थित नृसिंह बावड़ी में युवक की लाश की सूचना थाने पर मिली थी। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस को भी मौके पर बुलाया गया। करीब 1 घंटे तक रेस्क्यू चलने के बाद शव को बाहर निकाला गया। ASI के अनुसार शव की पहचान हाथी पट्टा रोड श्रीनगर निवासी रफीक मोहम्मद ( 24 ) पुत्र शफी मोहम्मद से हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने एक दिन पहले ही रफीक के गुमशुदगी थाने पर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक के हार्डवेयर की दुकान है और कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में चल रहा था। हालांकि पुलिस युवक द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।