सैंपल रिपोर्ट आने में ही लग रहे 5-5 दिन: पूर्व विधायक 4 दिन करता रहा इंतजार, सीएम को वीडियो भेजा तब मिली रिपोर्ट

सैंपल रिपोर्ट आने में ही लग रहे 5-5 दिन: पूर्व विधायक 4 दिन करता रहा इंतजार, सीएम को वीडियो भेजा तब मिली रिपोर्ट

मरीजाें की बढ़ती संख्या के कारण काेराेना की रिपाेर्ट्स जारी हाेने में देरी के मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में एक पूर्व विधायक ने अपनी आपबीती गुरुवार काे साेशल मीडिया के जरिए जारी करके कहा कि चार दिन से अपनी रिपाेर्ट के लिए परेशान हाे रहा हूं। मेरा ये हाल है ताे आमजन पर क्या बीत रही हाेगी। इस तरह की मार्मिक अपील जारी करते हुए उन्हाेंने व्यवस्थाओं पर प्रहार करने की काेशिश की थी।

भैरू सिंह गुर्जर बोले- हमारा ये हाल ताे जनता पर क्या बीत रही हाेगी
पाली मारवाड़ जक्शन के पूर्व विधायक भैरू सिंह गुर्जर ने साेशल मीडिया पर गुरुवार काे एक मार्मिक अपील जारी की थी। जिसमें उन्हाेंने कहा था कि वह काेराेना पाॅजीटिव हैं। 1 अप्रैल काे पाॅजीटिव हुए थे और दूसरी रिपाेर्ट के लिए चार दिन से परेशान हाे रहे है। उनका दर्द वीडियाे में झलक रहा था। इस वीडियाे के जरिए उन्हाेंने सीएम अशाेक गहलाेत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पाली कलक्टर से गुहार लगाई थी।

इस बीच पता चला कि उनका सेंपल पाली से जाेधपुर भेजा गया था। जाेधपुर में पता किया ताे बताया कि जयपुर भेजा गया है। फिर गुर्जर ने मामले काे साेशल मीडिया के जरिए उठाया। सीएम से गुहार के बाद पांचवें दिन उनकी रिपाेर्ट निगेटिव जारी हुई। पांचवें दिन रिपोर्ट मिली तो आखिर उन्हें चैन आया। साथ ही अपील जारी की है कि जब पूर्व विधायक या नेताओं के ये हाल है ताे आमजन की स्थिति हाेगी। ऐसे में बचाव ही उपाय है।