शॉर्ट सर्किट से केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
करधनी में सरना डूंगर इंडस्ट्रीयल एरिया में शॉर्ट सर्किट से कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। मोहित विहार विस्तार स्थित वीएस एंटरप्राइजेज विजय कुमार की बताई जा रही है। एएफओ छोटूराम ने बताया आग शॉर्ट सर्किट से लगनी बता रहे है। झोटवाड़ा व वीकेआई फायर स्टेशन पहुंची 7 दमकलों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।


