भरतपुर में पलटा मौसम बना जानलेवा: बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; एक साल पहले हुई थी शादी

भरतपुर में पलटा मौसम बना जानलेवा: बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; एक साल पहले हुई थी शादी

भरतपुर जिले में तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने अचानक मौसम बदल दिया। इस मौसम के बदलाव के कारण एक दंपती की जान चली गई। जिले सेवर थाना इलाके के गांव ककलपुरा में पति पत्नी अपने घर के बहार पेड़ के नीचे बंधी गायों को चारा डाल रहे थे। तभी वहां बिजली गिरी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना इतनी भयानक थी की जिस पेड़ से पशु बंधे हुए थे वह पूरी तरह से फट गया। हालांकि पशुओं के मामूली चोटे आई है। ग्रामीणों ने बताया की मृतक राजपाल और उसकी पत्नी सविता की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उनके पास एक 06 माह की बच्ची है।

दोपहर को मौसम ख़राब था तब वह दोनों अपने घर के बाहर बंधी गायों को चारा डाल रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज़ के साथ बिजली गिर गई। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है बिजली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

दोनों के कपड़े जले, पेड़ बीच में से फटा

जब देखा तो दोनों पति पत्नी के कपड़े जल गए थे और पेड़ बीच में से टूट गया था। हालांकि पशुओं के ज्यादा चोटें नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, SDM दामोदर और सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पति पत्नी के शवों को जिला आरबीएम अस्पताल भिजवाया - अरुण सिंह, थानाधिकारी सेवर थाना